{"_id":"5ef3907d8ebc3e433d599249","slug":"passengers-not-leaving-for-fear-of-infection-29-buses-operated-auraiya-news-knp5673982131","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण के डर से नहीं निकल रहे यात्री, 29 बसें ही संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण के डर से नहीं निकल रहे यात्री, 29 बसें ही संचालित
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान बंद की गई रोडवेज बसों का संचालन तो शुरू हो गया, लेकिन यात्रियों के न मिलने से सभी बसें एक साथ संचालित नहीं हो पा रहीं हैं।
अनलॉक वन में एक जून से बसों का संचालन शुरू हुआ था। पहले दिन 18 बसें संचालित हुईं।
विभागीय अधिकारियों को उम्मीद थी कि जून के अंत तक सवारियां नजर आएंगी और सभी बसें विधिवत संचालित होंगी, लेकिन उम्मीद के अनुसार सवारियां न देखने पर बुधवार को सिर्फ 29 बसें की संचालित की जा सकीं।
इन बसों से प्रतिदिन 4400 से पांच हजार के करीब यात्री सफर कर रहे हैं। एआरएम रमाशंकर चौधरी ने बताया कि सवारियां न मिलने पर बसों की संख्या नहीं बढ़ाई जा सकी है।
सवारियां न होने पर आगरा, लखनऊ जैसे रूटों पर बसों का संचालन रोकना पड़ा। हालांकि इन रूटों पर एक या दो बसें ही संचालित हुईं हैं।
बताया कि शासन के सख्त निर्देशों का पालन करने के लिए चालक व परिचालकों को निर्देशित किया गया है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।