{"_id":"68ae03932bcecfb4d2019cb5","slug":"passengers-being-carried-in-tractor-trolley-auraiya-news-c-211-1-aur1009-130638-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रैक्टर ट्रॉली में ढोई जा रहीं सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रैक्टर ट्रॉली में ढोई जा रहीं सवारियां
Wed, 27 Aug 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो 26 एयूआरपी 17 ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सवार लोग। संवाद
औरैया। जनपद में ट्रैक्टर ट्रॉली से लेकर अन्य व्यावसायिक वाहनों में सवारियां ले जाने पर पाबंदी है। बावजूद इसके इन वाहनों में सवारियां भरी जा रही हैं।
हाईवे और अन्य प्रमुख मार्ग पर वाहन खड़ा कर चालक सवारियां भरते नजर आते हैं। फिर भी जिम्मेदारों को इनकी धरपकड़ की याद तब आती है, जब कहीं कोई बड़ा हादसा हो जाता है। बुलंदशहर में हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई। ट्रक की टक्कर से ट्रॉली में सवार 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 42 लोग घायल हो गए थे।
हादसे के बाद मंगलवार को कानपुर-इटावा हाईवे पर खानपुर व जालौन चौराहे तक ट्रक, लोडर सहित ट्रैक्टर ट्रॉली चालक सवारियां भरते दिखे। दिबियापुर, बिधूना, एरवाकटरा, अजीतमल क्षेत्र के गांवों में लोग ट्रैक्टर पर सवारी कर रहे हैं।
केस-एक
ट्रॉली में सवारी लेकर जाता चालक
एरवाकटरा में यह दृश्य अक्सर देखने को मिलता है। यहां लोग कहीं जाने के लिए कार व अन्य वाहन नहीं करते। ट्रैक्टर ट्रॉली को किराये करके गंतव्य को जाते हैं। उमरैन-किशनी रोड पर सवारी को ट्रॉली में बैठाकर जा रहा था। रात के समय यह टैक्टर ट्रॉली और भी जानलेवा हो जाती है। पर अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन
केस-दो
सर्विस रोड किनारे भर रहे सवारी
हाईवे पर चलने वाले व्यावसासिक वाहन शहर के खानपुर-जालौन रोड के बीच व मंडी समिति के सामने वाहनों को सवारी भरने के लिए खड़ा करते हैं। सवारी के इंतजार में चालक वाहन को घंटा भर खड़ा रखते हैं। ऐसे में हाईवे पर चलने वालों वाहनों से दुर्घटना होने का खतरा रहता है।
संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। ट्रैक्टर की ट्रॉली में सवारी बैठाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हाईवे पर भी जांच की जाएगी।-सृष्टि सिंह, यातायात सीओ