{"_id":"27974039907b026a2612a9151838f130","slug":"passengers-adjust-the-tempo-driver-loggerheads-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियां बैठाने को लेकर टेंपो चालक भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियां बैठाने को लेकर टेंपो चालक भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
बेला रोड पर ब्लाक संसाधन केंद्र के सामने अनाधिकृत तौर पर बने टेंपो स्टैंड पर अराजकता का बोलबाला है। मंगलवार शाम सवारियां बैठाने को लेकर दो टैंपो चालक आपस में भिड़ गए। इसके बाद काफी देर तक अराजकता का माहौल रहा।
विज्ञापन
राणानगर वार्ड के सभासद अजय पोरवाल समेत स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बेला रोड पर चलने वाले अवैध टेंपो स्टैंड को हटवाया जाए ताकि लोग प्रतिदिन होने वाली अराजकता से बच सकें।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम सवारियां बैठाने के पीछे टेंपो चालकों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई। हालांकि बाद में स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया। दोनों पक्षों के लोग अपनी अपनी शिकायत लेकर दिबियापुर थाने पहुंचे हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन