{"_id":"58ddc10c76035bdaac57a822c026c09f","slug":"participation-of-67-students-in-essay-contest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध प्रतियोगिता में 67 विद्यार्थियों ने की सहभागिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध प्रतियोगिता में 67 विद्यार्थियों ने की सहभागिता
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
श्री रामकुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय फफूंद में मंगलवार को स्वच्छ भारत के महत्व विषयक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम निदेशक सुल्तान अहमद की देखरेख में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 67 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
प्रबंधक मुकेश भारतीय ने प्रतियोगिता का जायजा लेते हुए छात्राओं से कहा कि निबंध प्रतियोगिता जैसी परीक्षा से ज्ञान अर्जित होता है। महाविद्यालय से प्रतिवर्ष प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों की प्रतिभा को निखारा जाता है, जिससे आगे चलकर वह अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकें।
विज्ञापन
इस दौरान प्रोफेसर कल्पना अवस्थी, संतोष कुमारी, अभिषेक पांडेय, अशोक मसीह, यदुवीर सिंह यादव, मनोज कुमार, रामवीर यादव, छन्नू शुक्ला, प्रदीप कुशवाहा, रविशंकर दुुबे, शारिक सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन