{"_id":"db80b994d910e1c46f5f795a0b6aa655","slug":"palak-first-in-copetition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्न मंच में पलक ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्न मंच में पलक ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 18 Oct 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजा अग्रसेन की जयंती पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत रविवार को अंतिम दिन शहर के अग्रसेन जूनियर हाईस्कूल में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कैरम जूनियर में आयुष सिंहल ने बाजी मारी तो प्रश्न मंच प्रतियोगिता में पलक अव्वल रहीं। इस मौके पर सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
महाराजा अग्रसेन की जयंती के दूसरे दिन अग्रसेन जूनियर हाईस्कूल में प्रतियोगिताएं व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष जुगुल किशोर अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्ततम दौर में रंगारंग कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं ही मनोरंजन का सबसे अच्छा साधन हैं। उन्होंने बच्चों से प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी खेल भावना से खेलें।
प्रतियोगिता दो पालियों में संपन्न कराई गई। जिसमें सुबह की पाली में हुई कैरम प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बाद आयुष सिंघल ने प्रथम व कृष्णा अग्रवाल द्वितीय स्थान अर्जित किया। वहीं जूनियर वर्ग द्वितीय ग्रुप में समृद्धि अग्रवाल प्रथम, यश अग्रवाल द्वितीय रहे। जबकि सीनियर वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में आशुतोष अग्रवाल प्रथम व राजीव अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
वहीं प्रश्न मंच प्रतियोगिता में पलक अग्रवाल प्रथम व समृद्धि अग्रवाल द्वितीय रहीं। जबकि इसी प्रतियोगिता में संयुक्त रुप से वंश अग्रवाल व उमंग अग्रवाल को तृतीय विजेता घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में 40 प्रतियोगियों ने भाग लिया। जबकि कुशल चित्रण प्रतियोगिता में दिव्यांशी प्रथम व स्नेहा द्वितीय तथा यशिका तृतीय रही। इसमें 42 बच्चों ने भाग लिया। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में सीनियर में अंशिका तायल प्रथम व नैंसी गर्ग द्वितीय रही। इस दौरान उक्त प्रतियोगिताओं के अलावा देर रात तक वन मिनट व फैंसी डे्रेस प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई। वहीं कार्यक्रम के अंत में प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत हाईस्कूल, इंटर के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के अलावा व विशिष्ट सेवाओं में स्थान रखने वाले स्वजातीय बंधुओं को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, सुधीर गर्ग, मनोज सिंघल, सौरभ अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, प्रीती अग्रवाल, सुनीता तायल, अंजलि गर्ग, रेनू अग्रवाल सहित भारी संख्या में स्वजातीय लोग शामिल रहे।