फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Paddy purchase slowed due to strike

एसएमआई की हड़ताल से धान खरीद प्रभावित

Wed, 18 Dec 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchase slowed due to strike
औरैया। मार्केटिंग इंस्पेक्टरों की प्रदेश व्यापी हड़ताल से जिले में धान खरीद प्रभावित हो रही है। खाद्य विभाग के सात खरीद केंद्र बंद पड़े हैं। केंद्र पर धान बेचने के लिए किसानों के धान के ढेर लगे हैं। मजबूरन रात-दिन किसान इनकी रखवाली करने को विवश हैं। सरकारी खरीद केंद्रों का हाल देख किसान मजबूरन मंडी में आढ़तियों को औने-पौने दामों में धान बेचने को विवश हैं।
विज्ञापन

मार्केटिंग इंसपेक्टर 14 दिसंबर से अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसका सीधा असर धान खरीद पर पड़ रहा है। खाद्य विभाग के खरीद केंद्रों पर कई किसानों का धान खुले में पड़ा है। मौसम खराब होने से किसान परेशान दिख रहे हैं। शहर की गल्ला मंडी में नैफेड और किसान फार्मर एजेंसी के केंद्र संचालित हो रहे हैं। मंगलवार की सुबह नैफेड का केंद्र बंद मिला। खाद्य विभाग के खरीद केंद्र पर सन्नाटा पसरा मिला। यहां पल्लेदार अलाव तापते दिखे। जिससे मजबूरी में किसान गल्ला आढ़तियों के यहां अपना धान बेचने को विवश हैं। लगातार चार दिन से केंद्र बंद होने से पल्लेदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

54 फीसदी हो सकी धान खरीद
औरैया। जिले में एक नवंबर से धान खरीद चल रही है। जिसमें 40 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष अभी तक 21 हजार 675 मीट्रिक टन धान खरीद हो चुकी है। जिले में 42 धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। जिसमें मार्केटिंग इंसपेक्टरों की हड़ताल के चलते सात खरीद केंद्र बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मार्केटिंग इंस्पेक्टरों की हड़ताल एक-दो दिन में समाप्त होने की संभावना है। यूनियन व प्रदेश के उच्चाधिकारियों से इस संबंध में वार्ता चल रही है। 10 जनवरी तक धान खरीद का लक्ष्य पूरा होने की संभावना है। नैफेड का धान खरीद का लक्ष्य लगभग पूरा हो चुका है। किसानों द्वारा क्रय किए गए धान के भुगतान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सुंधाशू शेखर चौबे
डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed