फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   paddy khareed me manmaani

धान खरीद केन्द्र पर चल रही मनमानी, टोकन सिस्टम हुआ फेल

Thu, 28 Nov 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
paddy khareed me manmaani
अजीतमल उपमंडी समिति में लगे धान खरीद केन्द्र पर केंद्र प्रभारी की मनमर्जी एवं बिचौलियो की हो रही खरीद के चलते किसानो के धान नहीं खरीदे जा रहे है, तीन तीन दिनो से पड़े किसान अपने-अपने धान की रखवाली कर रहे है। टोकन मिलने के बाबजूद बिचौलियो के चलते किसानो के धान की खरीद नियम से नहीं की जा रही है जिसकी शिकायत मिलने पर उपजिलाधिकारी अजीतमल ने बुधवार को धान खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया। नियमानुसार तौल कर किसानों को राहत पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन

उपमंडी समिति बाबरपुर में खाद्य विभाग द्वारा लगाये गए सरकारी धान खरीद केन्द्र पर किसान अपने धान बेचने से कतराने लगे हैं। मंडी जाकर के धान बेचने को मजबूर हो रहे हैं। तीन तीन दिनो से ट्रैक्टर का भाड़ा देने एवं धान के बोरो की रखवाली करने से किसान बुरी तरह परेशान है। दो दिन पहले किसानों द्वारा हंगामा करने पर तहसीलदार संध्या शर्मा ने मौके पर पहुंचकर किसानों को टोकन दिलवाए थे। टोकन सिस्टम से धान खरीदने की बात की थी। लेकिन धान खरीद केन्द्र प्रभारी की मनमर्जी के चलते टोकन का नंबर लिए खड़े किसानों के धान नहीं खरीदे जा रहे हैं। बिचौलियों के धान खरीदे जा रहे हैं। जिसकी शिकायत किसानो ने उपजिलाधिकारी से की तो बुधवार को दोपहर के बाद धान खरीद केन्द्र पर पहुंचे उपजिलाधिकारी अजीतमल राशिद अली खान किसानों से बात की तो किसानों ने बताया कि उनका नम्बर 23 तारीख से लगा हुआ है और फिर भी उनके धान नहीं खरीदे जा रहे है वही 26 तारीख को लगे नम्बरो के धान खरीदे जा रहे है जिस पर केन्द्र प्रभारी को सख्त आदेश देते हुये उपजिलाधिकारी ने नियमानुसार टोकन सिस्टम से किसानों के धान खरीदे जाएं नही तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होने बताया एक ही मशीन होने के चलते कम खरीद हो पा रही है कल से एक और मशीन उपलब्ध करवा दी जाएगी। जिससे किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed