{"_id":"b3b04f4301e1e0a74a52e817c28026a3","slug":"pacific-the-national-shooter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशांत बने नेशनल शूटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशांत बने नेशनल शूटर
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कुदरकोट निवासी इंटरमीडिएट में अध्यनरत प्रशांत मिश्रा ने बिना अभ्यास सुविधाओं के ही नेशनल
शूटर बन दिखाया। प्रशांत ने 12 दिसंबर से 24 दिसंबर तक जीएसजी शूटिंग रेंज पुणे महाराष्ट्र में आयोजित 58वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2014 क्वालीफाई कर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए जगह बना ली है।
बताते चले कि प्रशांत मिश्रा ने 16वीं इंटर स्टेट स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता व 37वीं स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया था। प्रशांत मिश्रा ने बताया कि अब उनका लक्ष्य अंर्तराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग चैंपियनशिप में परचम लहराने का है। उन्होंने बताया कि कालेज से छुट्टी होने पर वह डा. कर्ण सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में अभ्यास करता था। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता व पिता को दिया है। प्रशांत की इस सफलता पर प्रधानाचार्य कृष्णमोहन उपाध्याय, होशियार सिंह राजपूत, सुधीर दीक्षित, डा. गिरजेश सक्सेना, देवी सिंह गुर्जर, शिवहरी सिंह, प्रदीप मिश्रा, अरविंद पोरवाल, डा. रामदर्शन कठेरिया, रजनीकांत शुक्ला आदि लोगों ने बधाई दी।