फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Own convenience, trouble for people

खुद की सुविधा, लोगों के लिए बनी मुसीबत

Mon, 04 Jul 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Own convenience, trouble for people
रेलवे ओवरब्रिज से भगवतीगंज स्टेशन रोड को जोड़ने वाली गली में बने स्पीड ब्रेकर से गुजरता बाइक सवा? - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। नगर पंचायत क्षेत्र की गलियों में लोगों ने अनाधिकृत तौर पर स्पीड ब्रेकर बनवा लिए हैं। इन स्पीड ब्रेकरों की वजह से वाहन सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। बारिश के वक्त गलियों में पानी भरने पर स्पीड ब्रेकर न दिखने पर हादसे का सबब बनेंगे।
विज्ञापन

दिबियापुर की सभी प्रमुख गलियों में लोगों ने अपनी सुविधा को देखते हुए घरों के दरवाजों पर स्पीड ब्रेकर बनवा रखे हैं। इसके लिए न तो नगर पंचायत से परमीशन ली और न ही स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए कोई मानक ही अपनाया। घरों के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाने का तर्क भी स्थानीय लोग प्रस्तुत करते हैं कि गली में युवा तेज गति से वाहन निकालते हैं।
विज्ञापन

युवाओं के वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर बनवाए हैं। वैसे पूरे दिन गुजरने वाले दोपहिया एवं चौपहिया वाहन सवारों को इन स्पीड ब्रेकरों से काफी परेशानी उठानी पड़ती है। दूर से कोई निशान न बने होने के कारण छह से आठ इंच ऊंचे स्पीड ब्रेकरों के कारण अचानक ब्रेक लगाने से हादसे का डर रहता है। यदि स्पीड कम किए बिना निकले तो तेजी से बाइक उछलती है और पीठ में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह स्पीड ब्रेकर बाइकों को भी बीमार बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारों की मानें तो शॉकर एवं इंजन पर इसका विपरीत असर पड़ता है। बारिश के वक्त गलियों में पानी भर जाने से स्पीड ब्रेकर दिखाई नहीं देंगे और लोग हादसे का शिकार हो जाएंगे। मुख्य गलियों की बात करें तो बड़ी सब्जी मंडी गली में कई स्पीड ब्रेकर बने हैं। वहीं बेला औरैया मार्ग पर रेल ओवरब्रिज को स्टेशन रोड भगवतीगंज से जोडने वाली लगभग तीन सौ मीटर लंबी गली में चार स्पीड ब्रेकर बने हैं।
स्थानीय लोगों ने अनाधिकृत तौर पर बने स्पीड ब्रेकरों को समाप्त कर नियमानुसार स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने की मांग की है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक अब्दुल बासित ने कहा कि गलियों में बने स्पीड ब्रेकरों की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गलियों में स्पीड ब्रेकर बनाने के नियम के संबंध में जानकारी भी कराई जाएगी।

यह हैं मानक
इंडियन रोड कांग्रेस की गाइडलाइन के अनुसार स्पीड ब्रेकर की अधिकतम ऊंचाई चार इंच होनी चाहिए। ब्रेकर के दोनों ओर दो-दो मीटर का स्लोप दिया जाए, ताकि वाहन धीमी गति से बिना झटका खाए निकल जाए। 6 से 8 इंच तक ऊंचाई वाले और बगैर स्लोप के ब्रेकर नहीं बनाए जाने चाहिए। स्पीड ब्रेकर के पहले चेतावनी चिह्न लगे होने चाहिए। ब्रेकर पर सफेद या पीला पेंट और रेडियम होना चाहिए। ताकि वह दूर से ही वाहन चालकों को नजर आए। वैसे स्पीड ब्रेकर बनाने का मकसद वाहनों की स्पीड 20 से 25 किलोमीटर करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed