{"_id":"63d416b83fe3dc259b00998e","slug":"other-auraiya-news-knp7408042194-2023-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: नकदी और गहने समेत डेढ़ लाख का समान चोरी, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: नकदी और गहने समेत डेढ़ लाख का समान चोरी, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
Sat, 28 Jan 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:40 PM IST
सार
दिबियापुर थाना क्षेत्र में चोरों ने परचुन की दुकान को निशाना बनाया। नकदी और गहने समेत डेढ़ लाख का समान पार दिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
दुकान में ताला तोड़ कर हुई चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के ककराही में परचून की दुकान में घुस कर चोरों ने नगदी समेत डेढ़ लाख रुपये की चोरी की। सुबह दुकान पहुंचकर मालिक को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने छानबीन की है।
विज्ञापन
दिबियापुर थाना क्षेत्र के ककराही निवासी किशन बाबू पुत्र मुंशी लाल ने पुलिस को बताया कि उसने घर के बाहर कमरे में परचून की दुकान कर रखी है। दुकान को सुरक्षित मान कर वह घर की नगदी व कीमती सामान भी दुकान में रखता था।
विज्ञापन
25 जनवरी की रात पीड़ित और परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर कमरे में सो रहे थे। 26 की सुबह लगभग पांच बजे पुत्रवधू रिंकी ने उठकर देखा, तो घर के मेन दरवाजे की कुंडी खुली थी। इस पर उसने अनहोनी की आशंका जताते हुए परिवार के लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
दुकान पर जाकर देखा तो दुकान में रखे 90 हजार रुपये और जेवरात समेत लगभग डेढ़ लाख का सामान गायब था। थाने के प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के अनुसार घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।