{"_id":"682b7df8cefe67722802e887","slug":"ot-and-labor-room-of-private-hospital-sealed-auraiya-news-c-211-1-aur1008-126134-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: निजी अस्पताल की ओटी व लेबर रूम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: निजी अस्पताल की ओटी व लेबर रूम सील
Tue, 20 May 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 20 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
बिधूना(औरैया)। कस्बे के चंदरपुर तिराहे के समीप स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दो दिन बाद महिला की मौत के मामले में डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल की ओटी व लेबर रूम को सील करा दिया। ये कार्रवाई जांच में खामियां मिलने पर की गई है।
16 मई को यहां एक निजी अस्पताल में अछल्दा के गांव मकरंदपुर निवासी आशीष शर्मा की पत्नी नेहा को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन से बच्ची के जन्म के दूसरे दिन नेहा की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे इटावा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी।
महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। आरोपों की जांच के लिए रविवार देर रात डिप्टी सीएमओ डॉ. देवनारायण सिंह व सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे थे और जांच की थी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि संचालक को दो दिन के अंदर सीएमओ कार्यालय में उपस्थित होकर अपने रजिस्ट्रेशन व अन्य दस्तावेज दिखाने को कहा गया है। ओटी व लेबर रूम सील करा दिया गया है।