{"_id":"62990e62178e51653c2e2541","slug":"operation-of-mrf-center-hangs-due-to-lack-of-electricity-connection-auraiya-news-knp7003067107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन न होने पर एमआरएफ सेंटर का संचालन लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन न होने पर एमआरएफ सेंटर का संचालन लटका
विज्ञापन
एमआरएफ सेंटर में लगी मशीनें। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। गांव सौंधेमऊ में एक माह से तैयार एमआरएफ सेंटर में नगर पालिका के अधिकारियों की अनदेखी के चलते बिजली कनेक्शन नहीं हो पाया है। इस कारण यह चालू नहीं हो सका है। इससे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने बंद नहीं हुए हैं।
नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर से लगभग 16 किलोमीटर दूर गांव सौंधेमऊ में लाखों रुपये की लागत से एमआरएफ सेंटर (मैटेरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर) का कराया गया। इसके बाद भी जगह-जगह पड़े कचरे की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। बता दें कि इस एमआरएफ सेंटर का शुभारंभ पहले फरवरी में किया जाना था, लेकिन मशीन लगाने में आई समस्या के चलते धीरे-धीरे करके शुभारंभ की तिथि मई माह में पहुंच गई। मशीनें आ गई तो बिजली कनेक्शन ने अड़ंगा लगा दिया है।
शुरुआती दौर में पालिका प्रशासन के अधिकारी एमआरएफ सेंटर का संचालन जनरेटर से कराने की रणनीति बनाए बैठे थे। इसके चलते बिजली कनेक्शन के लिए किसी ने कोई ध्यान ही नहीं दिया।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलवीर सिंह ने कहा कि एमआरएफ संचालन को बिजली कनेक्शन कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। पहले इसे जनरेटर से चलाने की योजना थी, लेकिन सफल न होने पर अब बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। कनेक्शन होते ही संचालन शुरू कराया जाएगा।

गांव सौंधेमऊ में तैयार खड़ा एमआरएफ सेंटर। संवाद- फोटो : AURAIYA