{"_id":"675dcc759834a6c6660601a6","slug":"operation-of-crooked-teeth-started-in-medical-college-auraiya-news-c-211-1-aur1006-119927-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: टेढ़े-मेढ़े दांतों का मेडिकल काॅलेज में आपरेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: टेढ़े-मेढ़े दांतों का मेडिकल काॅलेज में आपरेशन शुरू
विज्ञापन
औरैया। चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज में लगातार 23 विभागों में शल्य चिकित्सा की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। इस कड़ी में दंत रोग विभाग की ओर से भी पहला आपरेशन करते हुए इसका शुभारंभ किया गया। एक मरीज के टेढ़े-मेढ़े दांतों को आपरेशन के जरिये ठीक किया गया। वहीं, जबड़े से जुड़ी अन्य तरह की स्वास्थ्य सेवाओं को भी शुरू कर दिया गया है।
दंत रोग विभाग की एचओडी डॉ. जूही, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संतोष खन्ना और डॉ. फौजिया ने 17 वर्षीय मरीज के दातों को शल्य चिकित्सा के जरिये ठीक किया गया है। इसके लिए विभाग को मशीनें भी मुहैया कराई जा चुकी हैं। इस आपरेशन के साथ ही जबड़े से जुड़ी तमाम समस्याओं के मरीजों को उपचार की सुविधा शुरू हो गई है।
जबड़े की टूटी हड्डी को जोड़ने से लेकर दांत को हटाने समेत अन्य सेवाएं शुरू की गईं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह ने बताया कि दंत रोग विभाग में मशीन आधारित शल्य चिकित्सा शुरू हो गई है।