फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Only 35 trolleys are registered, thousands are running on the roads

Auraiya News: पंजीकृत सिर्फ 35 ट्रॉलियां, सड़कों पर दौड़ रहीं हजारों

Sat, 30 Aug 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 30 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Only 35 trolleys are registered, thousands are running on the roads
औरैया। ट्रॉलियों का इस्तेमाल केवल कृषि कार्य के लिए अनुमन्य है। परिवहन विभाग में बतौर व्यावसायिक 35 ट्रॉली पंजीकृत हैं।बावजूद इसके यहां पर हजारों की संख्या में ट्रॉलियां सड़कों पर दौड़ रही हैं। कहीं ईंटा ढोया जा रहा है तो कहीं पर सीमेंट ढुलाई हो रही है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के नियमों के अनुसार ट्रैक्टर के साथ प्रयोग की जाने वाली ट्रॉली का पंजीकरण होना चाहिए। पर जनपद में 15 हजार से अधिक ट्रॉलियां बिना पंजीकरण के सड़कों पर दौड़ रही हैं। ट्रैक्टर मालिक अफसरों की कार्रवाई से बचने के लिए उसमें कृषि कार्य हेतु लिखा लेते हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 15302 ट्रैक्टर पंजीकृत हैं। इसके सापेक्ष महज 93 ट्रॉलियां पंजीकरण हैं। जिसमें 35 का व्यावसायिक व अन्य कृषि कार्य के लिए पंजीकृत हैं। 15 हजार से अधिक बिना पंजीकरण वाली ट्रॉलियाें का व्यवसाय के रूप में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें अधिकांश ट्रॉलियों का प्रयोग माफिया खनन व ईंटा ढोने में करते हैं। जनपद में कई ऐसी भी ट्रॉलियां जिन्हें ट्रॉला का रूप दे दिया गया है। वह कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती है।
बिना पंजीकरण ट्रॉलियों के खिलाफ जल्द अभियान चलाया जाएगा। साथ ही मालिकों को ट्रॉली पंजीकरण के लिए जागरूक भी किया जाएगा।-नानक चंद्र शर्मा, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed