फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Amar Ujala Disabled Certificate Camp organized in Auraiya, one hundred people arrived, certificates of 24 issu

Auraiya: अमर उजाला दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन, एक सैकड़ा लोग पहुंचे, 24 के प्रमाण पत्र हुए जारी

Wed, 27 Dec 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 27 Dec 2023 12:08 AM IST
सार

Auraiya News: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चिचौली स्थित सौ शैया युक्त जिला अस्पताल में एक जनवरी 2024 को वृहद असेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें एलिम्को की टीम के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala Disabled Certificate Camp organized in Auraiya, one hundred people arrived, certificates of 24 issu
अमर उजाला दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अमर उजाला फाउंडेशन व जिला प्रशासन के सहयोग से चिचौली स्थित सौ शैया युक्त जिला अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग एक सैकड़ा लोगों ने पहुंचकर प्रमाण पत्र बनवाने को जांच करवाईं। इसमें मौजूद दिव्यांग पैनल के अधिकारियों ने 24 लोगों के प्रमाण पत्र जारी किए।

विज्ञापन

शिविर में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा व मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुशवाह का विशेष सहयोग रहा। चिचौली स्थित सौ शैया युक्त जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया। पैनल के चिकित्सकों ने दिव्यांगता के मानकों की जांच की।
विज्ञापन

शिविर में लगभग एक सैकड़ा लोगों ने अपने-अपने कागज दिखाते हुए प्रमाण पत्र जारी करवाने को पंजीकरण कराए। दिव्यांग बोर्ड के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार, डॉ.राम द्विवेदी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जयकिशन, नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार, दिव्यांग नोडल अधिकारी डॉ.देवनरायन कटियार के अलावा सीएमओ कार्यालय से मीना कटियार, कुमार गौरव ने मौजूद रहकर दिव्यांगों के प्रमाण पत्र जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक जनवरी 2024 को वृहद असेसमेंट शिविर का होगा आयोजन
इस दौरान टीम ने 24 लोगों में दिव्यांगता के लक्षण मिलने पर उनके प्रमाण पत्र जारी किए। वहीं 70 लोगों को जांच के लिए रेफर किया। जबकि छह लोगों के आवेदन निरस्त किए। वहीं अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चिचौली स्थित सौ शैया युक्त जिला अस्पताल में एक जनवरी 2024 को वृहद असेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें एलिम्को की टीम के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस शिविर में जिस जरूरतमंद को उपकरण दिए जाएंगे उनका परीक्षण कर सूची तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed