फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   On seed shops raids, two vendors notices

बीज की दुकानों पर छापा, दो विक्रेताओं को नोटिस

Wed, 01 Jul 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया। Updated Wed, 01 Jul 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
On seed shops raids, two vendors notices

बाजार में नकली खाद और गुणवत्ता विहीन बीज मिलने की शिकायत पर  मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर उप कृषि निदेशक की अगुवाई में जिले भर की बीज की दुकानों पर छापे मारे गए।

विज्ञापन

 
इस दौरान कृषि अधिकारियों ने शहर सहित औरैया, सहार, बिधूना और ऐरवाकटरा ब्लाक क्षेत्र की 49 दुकानों पर छापामार कर धान, ज्वार और मक्का के बीजों के 49 नमूने लिए और  दो दुकानदारों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


एक पूरे जनपद में शुरू हुई छापामारी अभियान में उप कृषि निदेशक डा. बनारसी यादव ने शहर के यूपी एग्रो बीज भंडार की दुकान पर छापा मारा। यहां  टीम ने बीजों की प्रमाणिकता की परख करने के साथ स्टाक रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहार विकास खंड क्षेत्र के ग्राम दिनवामऊ में पाल बीज भंडार पर स्टाक रजिस्टर नहीं दिखा पाने पर जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार ने  नोटिस देकर जवाब तलब किया है। जबकि सहार में न्यू शुक्ला खाद भंडार पर स्टाक रजिस्टर नहीं मिला।

जिस पर जिला कृषि अधिकारी ने दुकानदार को चेतावनी जारी कर सभी अभिलेख दुकान में ही रखने के निर्देश दिए। सहार में ही मेसर्स कौशल ट्रेडर्स पर रेट बोर्ड पर बीजों के दाम नहीं लिखे होने पर नोटिस दी गई।  साथ ही आगे से रेट बोर्ड पर बीजों के मूल्य अंकित करने की चेतावनी दी।

बीजों की गुणवत्ता को लेकर कृषि विभाग की ओर से पूरे दिन की कार्रवाई में कुल 49 नमूने लिए गए। इनमें धान के 27, मक्का के 20 तथा ज्वार के दो नमूने संग्रहित किए गए।

छापामार कार्रवाई के संबंध में डीडी कृषि डा. बनारसी यादव ने बताया कि टीम ने औरैया से 9, सहार से 15, एरवाकटरा से 14 तथा बिधूना विकास खंड क्षेत्र की 11 दुकानों पर छापामारकर नमूने भरे हैं।


छापामारी के दौरान लिए गए सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। डीडी कृषि ने सभी बीज विक्रेताओं को प्रमाणिक बीजों की बिक्री करने पर जोर दिया।  
               

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed