{"_id":"194a610c772881cee8ea7046985c9d2f","slug":"on-seed-shops-raids-two-vendors-notices-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज की दुकानों पर छापा, दो विक्रेताओं को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज की दुकानों पर छापा, दो विक्रेताओं को नोटिस
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
Updated Wed, 01 Jul 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में नकली खाद और गुणवत्ता विहीन बीज मिलने की शिकायत पर मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर उप कृषि निदेशक की अगुवाई में जिले भर की बीज की दुकानों पर छापे मारे गए।
विज्ञापन
इस दौरान कृषि अधिकारियों ने शहर सहित औरैया, सहार, बिधूना और ऐरवाकटरा ब्लाक क्षेत्र की 49 दुकानों पर छापामार कर धान, ज्वार और मक्का के बीजों के 49 नमूने लिए और दो दुकानदारों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
एक पूरे जनपद में शुरू हुई छापामारी अभियान में उप कृषि निदेशक डा. बनारसी यादव ने शहर के यूपी एग्रो बीज भंडार की दुकान पर छापा मारा। यहां टीम ने बीजों की प्रमाणिकता की परख करने के साथ स्टाक रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की पड़ताल की।
विज्ञापन
सहार विकास खंड क्षेत्र के ग्राम दिनवामऊ में पाल बीज भंडार पर स्टाक रजिस्टर नहीं दिखा पाने पर जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार ने नोटिस देकर जवाब तलब किया है। जबकि सहार में न्यू शुक्ला खाद भंडार पर स्टाक रजिस्टर नहीं मिला।
जिस पर जिला कृषि अधिकारी ने दुकानदार को चेतावनी जारी कर सभी अभिलेख दुकान में ही रखने के निर्देश दिए। सहार में ही मेसर्स कौशल ट्रेडर्स पर रेट बोर्ड पर बीजों के दाम नहीं लिखे होने पर नोटिस दी गई। साथ ही आगे से रेट बोर्ड पर बीजों के मूल्य अंकित करने की चेतावनी दी।
बीजों की गुणवत्ता को लेकर कृषि विभाग की ओर से पूरे दिन की कार्रवाई में कुल 49 नमूने लिए गए। इनमें धान के 27, मक्का के 20 तथा ज्वार के दो नमूने संग्रहित किए गए।
छापामार कार्रवाई के संबंध में डीडी कृषि डा. बनारसी यादव ने बताया कि टीम ने औरैया से 9, सहार से 15, एरवाकटरा से 14 तथा बिधूना विकास खंड क्षेत्र की 11 दुकानों पर छापामारकर नमूने भरे हैं।
छापामारी के दौरान लिए गए सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। डीडी कृषि ने सभी बीज विक्रेताओं को प्रमाणिक बीजों की बिक्री करने पर जोर दिया।