फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   old man respect

औरैयाः जिस घर में बुजुर्गों का होता है सम्मान वहां रहती है खुशहाली

Sun, 23 Feb 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
old man respect
वरिष्ठ नागरिक को शील्ड प्रदान कर सम्मानित करते मुख्य अतिथि लालजी शुक्ला - फोटो : AURAIYA
औरैया। शरदोत्सव प्रदर्शनी पंडाल में रविवार को जिला पेंशनर्स सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि लालजी शुक्ला ने वरिष्ठ नागरिकों को शाल ओढ़ाकर व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जिस घर में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहां खुशहाली आती है। तरक्की के लिए बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लालजी शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 के चुनाव से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। असफलता से जो सीख मिलती है वही असली सफलता होती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जगदीश नारायण मिश्र, रामबाबू त्रिपाठी, रामदास गुप्ता, आशा विश्नोई, श्रीभगवान गुप्त, जगत नारायण पाठक, त्रिलोकी अग्रवाल, जगदीश प्रसाद पांडेय, प्रेम नारायण अवस्थी, वीरेंद्र नाथ पांडेय, शिव स्वरूप दुबे, मुरलीधर विश्नोई, हिमाचल सिंह, सरला देवी, रामप्रकाश शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह तोमर, गुरुदयाल सिंह व प्रेम नारायण तिवारी आदि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी समस्याएं भी उठाईं। साथ ही उन समस्याओं के निराकरण के लिए एकजुट होने की अपील की। कार्यक्रम को भीमसेन सक्सेना, साहिबलाल कटियार, मजीद खां, प्रेम नारायन गुप्ता, श्रीकृष्ण मुरारी मिश्रा, विजय सिंह भारतीय, रामस्वरूप दीक्षित आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर मनोज चतुर्वेदी, ज्ञान सक्सेना, मुकेश निषाद, रामू त्रिपाठी, संतोष त्रिवेदी व विवेक उर्फ कुल्लन नेता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed