फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   old man missing

शौच क्रिया को गया वृद्ध वापस नहीं लौटा

Wed, 27 Nov 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
old man missing
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर निवासी एक वृद्ध मंगलवार खेत जाने के बाद वापस न लौटने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। उधर दामाद की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम मुडैना रामदत्त निवासी युवक विनोद कुमार पुत्र रघुवीर सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी ससुराली ग्राम फरीदपुर में है। मंगलवार की सुबह लगभग तीन बजे उसके ससुर लज्जाराम शौचक्रिया के लिए घर से निकले थे। कि तभी कुछ अज्ञात व्यक्ति उन्हें उठा ले गए हैं। उनका कोई पता नहीं चला है। दामाद ने बताया कि इस बीच ससुर से फोन पर बात हुई तो उनके द्वारा अपने को किसी अज्ञात घर में बंद किए जाने की जानकारी दी। वहीं कोतवाली पहुंचे लज्जाराम के परिजनों ने बताया कि लज्जराम को कुछ लोग अपनी कार में डालकर अपहरण कर ले गए हैं। इस संबंध में एसआई पान सिंह ने बताया कि दामाद विनोद की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज करा दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed