फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   oint Secretary of Education visit of the test center

संयुक्त सचिव शिक्षा ने लिया परीक्षा केंद्र का जायजा

Wed, 11 Feb 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 11 Feb 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
oint Secretary of Education visit of the test center

बोर्ड परीक्षाओं की उल्टी गिनती शुरू होते ही शासन भी सक्रिय भूमिका में आ गया है। इस क्रम में मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद के संयुक्त सचिव सीपी सिंह ने परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। परीक्षार्थियों के बैठने के इंतजाम को भी परखा। कहा कि केंद्रों पर हर हाल में नकल विहीन परीक्षाएं संपन्न कराई जाएगी।

विज्ञापन

 
अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा के बोर्ड परीक्षा केंद्रों का जायजा लेकर लखनऊ वापस लौट रहे माध्यमिक शिक्षा परिषद के संयुक्त सचिव श्री सिंह ने हाइवे पर स्थित बुद्धमती इंटर कालेज परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्र का अवलोकन कर परीक्षार्थियों के बैठने के इंतजाम को परखा।
विज्ञापन


कहा कि परीक्षार्थियों के लिए केंद्र पर प्रकाश, पानी व शौचालयों का होना अनिवार्य है। सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक अपने-अपने केंद्रों पर इसका समुचित इंतजाम करें। उन्होंने कहा कि शासन व बोर्ड नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने को कटिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विद्यालय  प्रधानाचार्य परिषद के जिला उपाध्यक्ष उमाकांत दीक्षित, शैलेंद्र सिंह भदौरिया, डा. आंजनेय सहाय अवस्थी, अनिल चौबे, माशिसं चंदेल गुट के जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह गौर, अक्रांत पाल सिंह, मो. नसीम, मो. जावेद, सुधीर सिंह, वीके वर्मा, रमेशचंद्र वर्मा, शिवप्रकाश श्रीवास्तव, मोहर सिंह, राकेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed