{"_id":"620949ff567d3720cb739c6c","slug":"official-twitter-handle-yogi-commented-for-development-in-his-tenure-auraiya-news-knp680346520","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दिबियापुर विधानसभा में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दिबियापुर विधानसभा में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। जनसभाओं से पहले सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से तीन अलग-अलग ट्वीट करके दिबियापुर में हुए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं गई। ऐसा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के जिले में पहुंचने से पहले यहां हुए विकास कार्यों की चर्चा शुरू करने के लिए यह ट्वीट हुए।
रविवार को बिधूना और अजीतमल में मुख्यमंत्री की दो जगह जनसभाएं होनी थीं। इससे पूर्व ही सुबह मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से तीन अलग-अलग ट्वीट किए गए। रविवार सुबह सात बजकर 13 मिनट पर ट्वीट कर बताया गया कि ‘आमजनों की सुविधा के लिए दिबियापुर में भी राजकीय मेडिकल कालेज का निर्माण प्रगति पर है’।
इसके बाद सात बजकर 18 मिनट पर दूसरे ट्वीट में लिखा गया कि ‘यात्रियों की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है’। सुबह सात बजकर 21 मिनट पर ट्वीट किया गया कि ‘औरैया में दवाओं की उपलब्धता के लिए ड्रग वेयरहाउस का निर्माण कराया जा रहा है। सबकी आवश्यकताओं का ध्यान रख रही आपकी भाजपा सरकार। जिले के दिबियापुर में बस स्टेशन के निर्माण से क्षेत्र में समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है’।
विज्ञापन
हालांकि इस ट्वीट पर मोहित कुमार नाम के ट्विटर हैंडल से रिप्लाई किया गया कि ‘अभी तक बस स्टेशन तक जाने के लिए सड़क भी नहीं बनी तो यात्रा कहां से शुरू होगी’। यहां बता दें कि अभी तक बस स्टैंड बनकर तैयार नहीं हुआ है। परिवहन निगम को बस स्टैंड हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी न होने से अभी तक उद्घाटन भी नहीं हो पाया है। अभी बाउंड्रीवाल बन रही है। इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिबियापुर में हुए विकास कार्यों के बारे ट्विटर के माध्यम से बखान करने से भाजपाइयों की बाछें खिली हुई हैं।