फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ODOP: 300 youths to receive free training and toolkits.

ओडीओपी : 300 युवाओं को मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण व टूल किट

Mon, 20 Jul 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 20 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
ODOP: 300 youths to receive free training and toolkits.
औरैया। जनपद के उद्यमियों, हस्तशिल्पियों और पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार का विशेष जोर है।
विज्ञापन

जिला उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केंद्र ने इस उद्देश्य से जिले के 300 युवाओं को ओडीओपी के तहत मुफ्त प्रशिक्षण व टूल किट देने की तैयारी बनाई है। इसके लिए युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं।
उपायुक्त उद्योग दिनेश चंद्र ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत दक्षता, कौशल और उद्यमिता विकास प्रशिक्षण योजना की शुरुआत की जा रही है। इस योजना के तहत औरैया के प्रसिद्ध ओडीओपी उत्पाद देशी घी व दुग्ध उत्पाद क्षेत्र से जुड़े 300 लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। उन्हें 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण और निशुल्क उन्नत टूल किट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक आवेदक 31 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन के लिए आयु प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक योग्यता दस्तावेज, आधार कार्ड, निवास व जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। यह योजना पूरी तरह निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा जानकारी के लिए दिबियापुर रोड स्थित न्यू लखन वाटिका गेस्ट हाउस के पास, कार्यालय उपायुक्त उद्योग से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed