फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   nuksaan,aag,FASAL

खेतों में लगी आग से डेढ़ सौ बीघा गेहूं की फसल राख

Tue, 19 Apr 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
nuksaan,aag,FASAL
फोटे19एयूआरपी 10- खेतों में उठती आग की लपटें। संवाद
विज्ञापन

फोटो19एयूआरपी 11- आग बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मचारी। संवाद
फोटो19एयूआरपी 28 व 29- ग्रामीणों के साथ गेहूं के कटे गट्ठर हटवाते एसपी अभिषेक वर्मा। संवाद
फोटो19एयूआरपी 30- आग लगने की घटना पर पहुंचे डीएम पीसी श्रीवास्तव, मौके पर मौजूद एसपी अभिषेक वर्मा सेजानकारी लेते हुए साथ में एडीएम रेखा एस चौहान। संवाद
फोटो19एयूआरपी 31- गेहूं की तरफ बढ़ रही आग, लपटों को खड़े होकर देखने को मजबूर किसान। संवाद
लीड,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बेबस देखते रह गए किसान, मेहनत हुई स्वाहा
किसी ने कर्ज लेकर की थी फसल तो किसी के परिवार में थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। साल भर की मेहनत पल भर में स्वाह होते देख किसान अफसरों के सामने ही रोते बिलखते नजर आए। किसानों का कहना है कि आग की लपटों के आगे बेबस ख़ड़े और उनकी साल भर मेहनत उनके साथ धू-धू कर जलती रही। किसानों के मुताबिक किसी ने कर्ज लेकर फसल की थी तो किसी के परिवार की शादी भी फसल पर टिकी थी। सिर पर हाथ रखे बैठे किसान बार-बार सिर्फ आंसुओं को ही पोछ रहे थे। उनका कहना है कि कैसे परिवार का पेट पलेगा और कैसे बैंक व साहूकारों का कर्ज उतरेगा। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के अलावा राजस्व विभाग के कर्मी किसानों व उनके परिवार के लोगों को ढांढस बंधाते नजर आए। डीएम ने जल्द ही किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की बात कही है। अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने पीड़ित किसानों को मुजावजा दिलाने को लेकर मंडी प्रशासन को दो दिन में सूची तैयार कर देने के निर्देश दिए हैं। जिससे उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जा सके।
विज्ञापन

- किसानों का दर्द देख, एसपी ने भी हटाए गट्ठर
आग की भयावता की जानकारी होते ही एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी शिष्यपाल, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचे। लपटों के आगे किसानों को रोता-बिलखता देख एसपी स्वयं को रोक न सके। वे खेतों पर कटे पड़े गट्ठर उठाकर उन्हें आग से बचाने के प्रयास में जुट गए। यह देख मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मी व ग्रामीण भी खेतों पर बंधे रखे गेहूं की फसल के गट्ठर हजाने में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलकट किसान वाले ज्यादा दिखे परेशान
आगजनी की घटना में कई किसान ऐसे भी शिकार हुए जो गांव के कुछ भूमिहर किसानों से जमीन बलकट पर ले रखी थी। उनके खेत की फसल जलने के बाद अब उन्हें मुआवजा खेत मालिक के नाम मिलने की चिंता सता रही है।
दो दिन में पीड़ित कास्तकारों की सूची देने के निर्देश
आग की घटना से लगभग डेढ़ सौ किसानों की जली फसल के बाद अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने पीड़ित किसानों को मुजावजा दिलाने को लेकर मंडी प्रशासन को दो दिन में सूची तैयार कर देने के निर्देश दिए हैं। जिससे उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जा सके।

इन किसानों की फसलें जली
अंतौल गांव के रामलखन, कृष्ण मुरारी, राम सिंह, सुघर सिंह, अमर सिंह, राजपाल, रूपनारायण, तेज प्रकाश, वीरेंद्र सिंह, पुष्पा देवी, रामबाबू, रामचंद्र, सोबरन सिंह, कुंवर सिंह, महेंद्र सिंह, कल्लू समेत 53 किसानों की 11.024 हेक्टेयर गेहूं की फसल जली। जबकि प्यागपुर पुतनी देवी, राजेश, नाथूराम, दर्शन सिंह, विजय लाल, रूप सिंह, राजरानी, अखिलेश, श्याम सिंह, विनीता, श्यामसुंदर, मोहर सिंह, निकसन सिंह, पुत्तीलाल समेत 31 किसानों की 6.714 हेक्टेयर फसल जल गई। वहीं रोशंगपुर में श्याम लाल, रज्जन लाल, विनोद कुमार, रामचंद्र, अमर चंद्र, केतकुमारी, अशोक कुमार, रामकिशुन, लक्ष्मण सिंह, ओमप्रकाश, बिटानी देवी, जलालुद्दीन, गुलशन बेगम, करीमबक्स, मोहम्मद यूसुफ, अलवर खान, सद्दीक, छोटे खान, आयसा बेगम, असलम, सलीम, कुरबान समेत 75 किसानों की 17.024 हेक्टेयर फसलें जल गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed