फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   NTPC's inter-departmental operations division winner in cricket

एनटीपीसी की अंतर विभागीय क्रिकेट में प्रचालन विभाग विजेता

Wed, 11 Feb 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 11 Feb 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
NTPC's inter-departmental operations division winner in cricket

एनटीपीसी में क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान में अंतर विभागीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। कांटे की टक्कर में प्रचालन टीम विजेता एवं अनुरक्षण टीम उप विजेता घोषित हुई। विजेता एवं उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि एनटीपीसी महाप्रबंधक रामकृष्ण पाल ने पुरस्कृत किया।

विज्ञापन

 
एनटीपीसी के अंतर विभागीय क्रिकेट मैच में अनुरक्षण, प्रचालन एवं सर्विसेज टीमों ने प्रतिभाग किया। सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच अनुरक्षण एवं प्रचालन विभाग के मध्य खेला गया। इसमें अनुरक्षण विभाग की टीम ने सभी विकेट खोकर 106 रन बनाए। जवाब में प्रचालन विभाग की टीम ने दो विकेट पर 108 रन बनाए
विज्ञापन


प्रचालन टीम में सबसे अधिक 35 रन अमित त्यागी ने बनाए। प्रचालन टीम ने 8 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया। अनुरक्षण विभाग की टीम उपविजेता घोषित की गई।

मुख्य अतिथि महाप्रबंधक रामकृष्ण पाल ने विनर एवं रनर टीम को पुरस्कृत किया। सोमवार को खेले गए फायनल मैच आलोक नगर वासियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भरपूर आनंद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed