{"_id":"6a1dd5aa132968d7ef0bb554","slug":"now-waiting-for-complaint-of-demanding-rs-700-from-the-patient-auraiya-news-c-211-1-aur1024-145875-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अब मरीज से 700 रुपये मांगने की शिकायत का कर रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अब मरीज से 700 रुपये मांगने की शिकायत का कर रहे इंतजार
Tue, 02 Jun 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो-24- जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर का नजारा। संवाद
औरैया। शहर के 50 शैया जिला संयुक्त अस्पताल में 27 मई बुधवार रात एक महिला ने नर्स पर 700 रुपये लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था इसके बाद सीएमएस ने 46 कर्मियों को नोटिस भी जारी किए थे। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी नर्स पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। जबकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अब महिला की शिकायत का इंतजार है।
सीएमएस डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। बताया कि अब तक महिला ने अस्पताल में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं की है। जिन लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया था। सभी ने अपना पक्ष प्रस्तुत कर दिया है। अब उस वीडियो की जांच कराई जा रही है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि जिस समय की यह घटना बताई जा रही है उस समय अस्पताल में बिजली नहीं थी। इसके कारण अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में वह कैद नहीं हो सकी। पूरे मामले को लेकर चर्चा यह है कि मरीजों से वसूली मामले पर पर्दा डाला जा रहा है।