{"_id":"68aa0dbef870bf1ecc003fc7","slug":"now-students-will-learn-first-aid-in-skill-lab-auraiya-news-c-211-1-aur1006-130509-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अब छात्र स्किल लैब में सीखेंगे प्राथमिक उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अब छात्र स्किल लैब में सीखेंगे प्राथमिक उपचार
Sun, 24 Aug 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
औरैया। मरीज को इंजेक्शन लगाना, ड्रिप लगाना और खून चढ़ाने के साथ प्राथमिक उपचार के गुर स्किल लैब में सिखाए जाएंगे।एमबीबीएस के छात्र मेडिकल कॉलेज में इसे सीखेंगे। लैब में इसके लिए कई संसाधन भी जुटा लिए गए हैं।
समाधान पुरवा स्थित मेडिकल कॉलेज कैंपस में पहले साल की पढ़ाई पूरी कर चुके एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को अब इस स्किल लैब में उपचार की पहली कड़ी सिखाई जाएगी। लैब में मानव शरीर के पुतले भी रखे गए हैं। जिनमें छात्र-छात्राएं इंजेक्शन लगाने, ड्रिप चढ़ाने की बारीकी सीखेंगे। स्किल लैब में यह सब सीखने के बाद इन छात्रों को एसएमसी के लिए भेजा जाएगा।
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि स्किल लैब तैयार है। अब एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को इसमें प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके बाद उन्हें आगे की तैयारी के लिए चिचौली एसएमसी भेजा जाएगा।