फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Notice to Anganwadi and assistants, parents and children's statements

आंगनबाड़ी व सहायिका को नोटिस, अभिभावकों व बच्चों के बयान दर्ज

Tue, 10 Jul 2018 11:40 PM IST
आंगनबाड़ी व सहायिका को नोटिस, अभिभावकों व बच्चों के बयान दर्ज
आंगनबाड़ी व सहायिका को नोटिस, अभिभावकों व बच्चों के बयान दर्ज Updated Tue, 10 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Notice to Anganwadi and assistants, parents and children's statements
गश खाकर गिरी आंगनबाड़ी विजय कुमारी - फोटो : amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो  
बिधूना (औरैया)।  एरवाकटरा के नगला पहाड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र पर दलिया में छिपकली गिरने की बात को बीएसए ने अफवाह बताया है। वहीं प्रधान ने सरकारी नल से कीड़े निकलने की बात अधिकारियों के सामने कही। जांच अधिकारियों ने आंगनबाड़ी व सहायिका से दलिया के बावत पूछताछ की। तो आंगनबाड़ी गश खाकर गिर पड़ी। जांच टीम ने आंगनबाड़ी को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद अभिभावकों व बच्चों के बयान दर्ज किए है। मामले में आंगनबाड़ी व सहायिका पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
एरवाकटरा ब्लॉक के नगला पहाड़ी गांव में बने आंगनबाड़ी केंद्र पर 34 बच्चे पंजीकृत हैं। सोमवार को बच्चों की संख्या कम होने से दलिया बनाया गया था। यह दलिया आंगनबाड़ी विजय कुमारी अपने घर से बनाकर लाई थीं। दलिया खाने के बाद आंगनबाड़ी समेत प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 21 बच्चे की हालत बिगड़ी। जिसमें 19 बच्चों को सैफई रेफर किया गया।
विज्ञापन

 इस मामले में दूसरे दिन मंगलवार को अधिकारियों की टीम ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की। जांच करने पहुंचे बाल विकास परियोजना अधिकारी पंकज कुमार ने बच्चों को उनके घर से बुलवाकर तबियत के बारे में पूछा। बच्चों ने बताया कि वह अब ठीक है। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सुधा सिंह और संध्या सिंह ने बच्चों और अभिभावकों के बयान दर्ज किए। अधिकारियों ने स्कूल के बच्चों पुष्टाहार क्यों दिया गया की जानकारी की। इस पर स्कूल में मौजूद बच्चों और अभिभावकों ने कहा कि बच्चे खुद ही खाने पहुंच गए थे।  बयान दर्ज करते समय आंगनबाड़ी विजय कुमारी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। उन्हें तत्काल सीएचसी एरवाकटरा ले जाया गया। मामले में प्रधान उमेश चौहान ने बताया कि सरकारी नल से कीड़े निकलते है। वह कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
दलिया में नहीं गिरी थी छिपकली
 उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी यूपी सिंह और परियोजना समन्वयक सीमा सिंह को जांच सौंपी है। एक हफ्ते में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी ने बताया कि आंगनबाड़ी और सहायिका को नोटिस का जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। इसके बाद डीएम से बात कर उनकी सेवा समाप्ति का आदेश कराया जाएगा।  उन्होंने बताया कि जांच में छिपकली गिरने वाली बात अफवाह निकली।  

- सूर्य प्रकाश सिंह (बीएसए, औरैया)
 
 इनसेट  
ब्लॉक प्रमुख और बीडीसी भी पहुंचे  
बिधूना। घटना की सूचना पाकर दूसरे दिन एरवाकटरा की ब्लॉक प्रमुख सुमन दिवाकर और बीडीसी राहुल सविता प्राथमिक विद्यालय नगला पहाड़ी पहुंचे और बच्चों का हालचाल लिया। जांच के दौरान नगला पहाड़ी के प्रधान उमेश चौहान, मुनेंद्र चौहान, ब्रम्हपाल चौहान, दिनेश चौहान, जंडैल सिंह राजावत, सुरेश चौहान, संतराम, राधेश्याम, कुलराज, बबलू सेंगर, छोटू चौहान,  बृजमोहन, छोटे सिंह, कल्लू, शिववीर, मुनेंद्र, मनोज सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed