फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Notice to 51 schools for not promoting children to the next class

Auraiya News: बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट नहीं करने वाले 51 स्कूलों को नोटिस

Mon, 25 Aug 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 25 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Notice to 51 schools for not promoting children to the next class
औरैया। शासन स्तर से यू-डायस की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसमें चौंकाने वाली बात सामने आई है। जिले में 51 स्कूल ऐसे पाए गए हैं, जिन्होंने बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया है।
विज्ञापन

बीएसए ने इन स्कूलों को नोटिस दिया है। बताया जा रहा है कि बच्चों का डेटा अभी एकत्र किया जा रहा है। जारी किए गए नोटिस में बीईओ स्तर से तीन-तीन नोटिस के बाद भी स्कूल प्रशासन की ओर से यू-डायस पर डेटा फीडिंग में दिलचस्पी नहीं लेने का जिक्र किया गया है। साथ ही 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया था।
विज्ञापन

कहा गया है कि यदि छात्र फीडिंग नहीं खुलेगी तो स्कूलों को अप्राप्त कैटेगरी में रखकर यू-डायस पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए स्कूल प्रशासन की जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक अंकुर गुप्ता ने बताया कि 51 स्कूलों की ओर से बच्चों का ब्योरा यू-डायस पर अपलोड नहीं किया गया है। बच्चों को अगली कक्षा में नहीं दिखाया गया है। अंतिम नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed