{"_id":"251f45943f0b530d4bf30a1c90971b7c","slug":"northern-region-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" नार्दन रीजन बना चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्दन रीजन बना चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेल की 22 वीं अंतरक्षेत्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में नार्दन रीजन ने सेंट्रल रीजन को हराकर चैंपियन ट्राफी अपने नाम कर ली। नार्दन रीजन के सोहन राम चौधरी को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन आफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि गेल पाता के कार्यकारी निदेशक एमबी गोहिल ने विनर एवं रनर अप टीम को ट्राफियां दी।
इस अवसर पर बोलते हुए ईडी एमबी गोहिल ने विनर टीम को बधाई दी। इससे पहले शुक्रवार की सुबह साउदर्न रीजन एवं सेंट्रल रीजन की टीमें आपस में भिड़ीं। प्रतियोगिता में सेंट्रल रीजन ने साउदर्न रीजन को 47-28 से हराकर लीग मैच जीत लिया। इसमें मैन आफ द मैच सचिन को घोषित किया गया। अपरान्ह 3.30 बजे फाइनल मैच नार्दन एवं सेंट्रल रीजन टीमों के बीच खेला गया।
नार्दन रीजन के खिलाड़ियों ने सेंट्रल रीजन की टीम को 50-13 से हराकर चैंपियनशिप ट्राफी जीत ली। 17 नवंबर से प्रारंभ हुए लीग मैच में कुल 10 मैच खेले गए। इनमें से 4 लीग एवं 1 फाइनल मैच नार्दन रीजन ने खेला। अंतरक्षेत्रीय खेल स्पर्धा के लिए बने कंट्रोल रूम के अनुसार सभी मैच नार्दन रीजन ने अपनी प्रतिद्वंदी टीम को हराकर जीते।
विज्ञापन
समापन अवसर पर महाप्रबंधक एके श्रीवास्तव, महाप्रबंधक असीम राय, महाप्रबंधक एमआर मेश्राम, महाप्रबंधक पी मुरूगेशन, वरिष्ठ अधिकारी प्रदोष भरद्वाज समेत अन्य कई अधिकारी कर्मचारी एवं गृहणियां मौजूद रहीं।