फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nodal officers furious after seeing less wheat purchase and incomplete development work

Auraiya News: कम गेहूं खरीद व अधूरे विकास कार्य देख भड़के नोडल अधिकारी

Wed, 24 May 2023 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 24 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Nodal officers furious after seeing less wheat purchase and incomplete development work
औरैया। खाद्य एवं रसद आयुक्त सौरभ बाबू ने ऐरवाकटरा और बिधूना ब्लॉक में विकास कार्यों का निरीक्षण कर हकीकत परखी। गेहूं खरीद केंद्रों पर कम खरीद होने पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही निर्माणाधीन स्टेडियम और अमृत सरोवरों का काम मानक के अनुसार कराने के लिए अफसरों के पेंच कसे।
विज्ञापन

बुधवार को नोडल अधिकारी खाद्य एवं रसद आयुक्त सौरभ बाबू बिधूना नगर के दिबियापुर रोड स्थित उपमंड़ी समिति में संचालित खाद्य विभाग के केंद्र पर पहुंचे। यहां पर केंद्र प्रभारी दिनेश कुमार से अब तक हुई गेहूं खरीद की जानकारी ली। आढ़तियों से भी समस्याएं जानीं। खरीद कम होने पर खाद्य एवं विपणन अधिकारी से नाराजगी जाहिर की। साथ ही तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम पंचायत गूरा में अमृत सरोवर तालाब, आयुष्मान कार्ड केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अमृत वाटिका का समतलीकरण, प्राथमिक विद्यालय का रास्ता, बाहरी क्षेत्र में निर्माण कार्य पूरा न होने नाराजगी जताई और परियोजना निदेशक व बीडीओ से जल्द काम पूरा कराने के निर्देश दिए। ऐरवाकटरा ब्लॉक के बढि़न में बन रहे स्टेडियम का निर्माण देखा। अब तक हुए काम व अधूरे पड़े कार्यों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। निर्देश दिए कि जल्द काम पूरा कराया जाए। जिससे जल्द खेलकूद आदि कार्यक्रमों को प्रारंभ किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह ऐरवाकटरा से कुदरकोट के लिए माह मार्च 2023 में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सड़क का निरीक्षण किया। जहां पर अलग-अलग जगहों पर खोदाई कराते हुए गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल लिए गए। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए कि इसकी जांच कराएं जिससे मानक की सही जानकारी प्राप्त हो सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, डिप्टी आरएमओ सुधांशु शेखर चौबे, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद देर शाम कलक्ट्रेट सभागार के मानस सभागार में पूर्व में प्रभारी मंत्री द्वारा किए गए दौरे की समीक्षा की। अधिकारियों को शासन की योजनाओं पर पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed