{"_id":"5e52c2068ebc3ef37f4d6b98","slug":"nodal-incharge-auraiya-news-knp5465184167","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः एक मार्च से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण माह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः एक मार्च से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण माह
विज्ञापन
औरैया। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 मार्च तक चलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। संचारी रोग कार्यक्रम के नोडल प्रभारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि इसके लिए ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षित कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को दिमागी बुखार व अन्य बीमारियों से बचाव व उपचार की जानकारी देंगे।
डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में व्यक्तिगत सुरक्षा के उपाय, शुद्ध पेयजल के उपयोग, मच्छरों की रोकथाम को लेकर जागरूकता, खुली नालियों को ढकने, फागिंग, हैंडपंप के पाइप को चारों ओर से कंकरीट से बंद कराकर जलभराव रोकना, संवेदनशील क्षेत्रों में प्राथमिकता पर खुले में शौच मुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
ग्राम पंचायतों में नोडल प्रधान होंगे। वह प्रभातफेरी निकालकर लोगों को जागरूक करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के फंड से फागिंग कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग, ग्राम विकास, पंचायत राज, नगर निकाय, शिक्षा विभाग सहित 11 विभागों के सहयोग से यह अभियान चलाया जाएगा।