{"_id":"58e928594f1c1b41485b82ef","slug":"no-water-in-minor-for-four-years","type":"story","status":"publish","title_hn":" माइनर में चार साल से पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर में चार साल से पानी नहीं
औरैया
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
ड़ियों से पटा शहाब्दा माइनर।
- फोटो : अमर उजाला
भोगनीपुर निचली रामगंगा नहर से निकले शहाब्दा माइनर में चार साल से पानी नहीं आया। इससे तकरीबन दो दर्जन गांवों के किसान परेशान हैं।
माइनर इस समय झाड़ियोें और घास से पटा है। माइनर मेें पानी न आने से किसानों को ट्यूबवेलों से महंगी सिंचाई करानी पड़ रही है। इस समय मूंग की फसल में सिंचाई होनी है।
शहाब्दा माइनर से करीब एक दर्जन गांव के किसान सिंचाई करते थे। चार साल से इस माइनर में पानी नहीं आया। इससे मजबूरी में किसानों को ट्यूबवेलों से मंहगी सिंचाई करानी पड़ रही है। किसानों ने कई बार सिंचाई विभाग से शिकायत की। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई।
किसान सुरेश तिवारी, अवधेश सिंह, विष्णुकांत पाठक, विनोद कुमार आदि ने जिला प्रशासन से माइनर में टेल तक पानी भिजवाने की मांग की है।