फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   No signboard for emergency access

Auraiya News: इमरजेंसी पहुंचने के लिए संकेतक न साइनबोर्ड

Sat, 19 Apr 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 19 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
No signboard for emergency access
इमरजेंसी वार्ड के बाहर इंट्री प्वाइंट के बाहर से लापता जानकारी देता बोर्ड। - फोटो : इमरजेंसी वार्ड के बाहर इंट्री प्वाइंट के बाहर से लापता जानकारी देता बोर्ड।
औरैया। गंभीर मरीज को किसी भी हालत में जल्द से जल्द इमरजेंसी तक पहुंचाना होता है, लेकिन चिचौली मेडिकल कॉलेज के कैंपस में लगे संकेतक इमरजेंसी का रास्ता ही नहीं बता रहे हैं। इमरजेंसी के इंट्री प्वाइंट पर कोई साइनबोर्ड नजर नहीं है। इससे लोग जल्द इमरजेंसी नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन

यहां इमरजेंसी को कैंपस के पिछले हिस्से में पहुंचा दिया गया। इंट्री प्वाइंट से अंदर जाने पर वार्ड से लेकर ओपीडी व लैब समेत अन्य स्थानों पर जाने के लिए जगह-जगह सड़क किनारे संकेतक लगाए गए हैं, लेकिन इन संकेतकों में इमरजेंसी कहीं नजर नहीं आती है।
विज्ञापन

इससे इमरजेंसी तक पहुंचने के लिए बाहरी लोगों को भटकना पड़ता है। कैंपस के जिस हिस्से में इमरजेंसी संचालित है, वहां पर इंट्री गेट के बाहर इमरजेंसी का बोर्ड तक नहीं लगा है। दूर-दराज से पहली बार इमरजेंसी आने वाले लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. पवन कुमार ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचने के लिए सड़क किनारे संकेतक का अभाव संज्ञान में आया है। इस खामी को भी दुरुस्त किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed