फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   no permission for ramlila

फफूंद की ऐतिहासिक रामलीला की अनुमति के लिए भटक रहे आयोजक

Mon, 27 Sep 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
no permission for ramlila
फफूंद(औरैया)। कस्बे की ऐतिहासिक रामलीला की स्वर्ण जयंती मनाने की तैयारियां कर रहीरामलीला समिति को निराशा हाथ लगी है। पुलिस ने आयोजन के लिए रिपोर्ट लगाने से मना कर दिया। इससे आयोजकों में रोष है।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष कृपा शंकर शुक्ला, मानवेेंद्र पोरवाल, अन्नी तिवारी आदि ने शनिवार को बैठक कर छह अक्तूबर से रामलीला कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। इसके लिए तहसील में प्रार्थनापत्र दिया। तहसील से पुलिस आख्या मांगी गई थी। रविवार शाम को भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा के साथ कमेटी के लगभग एक दर्जन लोग थाने पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि थानाध्यक्ष ने आख्या लगाने से मना कर दिया। आयोजकों का कहना है कि कस्बे में लगभग डेढ़ सौ वर्षों से हर वर्ष रामलीला होती आ रही है। थाना प्रभारी एसके तिवारी ने बताया कि उनके पास इस तरह के आयोजन की कोई गाइड लाइन नहीं है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अनुमति के लिए रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed