फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   no payment of dhan selling

धान का भुगतान नहीं

Mon, 22 Feb 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
no payment of dhan selling
औरैया। क्रय केंद्रों पर धान बेचने के बाद किसान परेशान हैं। अभी तक उन्हें भुगतान नहीं मिला है। इसके कारण किसी को बेटी की शादी की चिंता सता रही है तो कोई अगली फसल और परिवार कैसे चलेगा ये सोच रहा है। जिले के 329 किसानों का धान की बिक्री का 266.82 लाख रुपये बकाया है। सोमवार को भी कई किसानों ने डिप्टी आरएमओ सुधांशु शेखर को अपनी पीड़ा बताई।
विज्ञापन

हरचंदपुर के किसान आदित्य कुमार द्विवेदी की पुत्री की 27 फरवरी को शादी है। आदित्य ने करीब दो माह पहले नैफेड के केंद्र पर 64 क्विंटल धान बेचा था, लेकिन अभी तक सवा लाख रुपये के भुगतान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। उनका कहना है कि खेती ही सहारा है। अब धान के पैसे नहीं मिले हैं, तो बेटी की शादी कैसे करेंगे।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जैतपुर के किसान रघुपति सिंह ने तीन दिसंबर को 63 क्विंटल और पवन सिंह ने 45 क्विंटल धान बेचा था। लेकिन उन्हें अभी तक धान का भुगतान नहीं हुआ है। शासन स्तर से धान खरीद की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित है। काफी संख्या में किसान भुगतान के लिए केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने लंबित भुगतान के बारे में कारण सहित रिपोर्ट भी तलब की है। जिले में 50 हजार मीट्रिक टन धान खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष 60 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सबसे ज्यादा धान का बकाया नैफेड का है। नैफेड के ब्रांच मैनेजर को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर सभी किसानों का भुगतान कराने का आश्वासन दिया है। - सुधांशु शेखर चौबे, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed