फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   No heat was rising disabilities aged intended to deter

बढ़ती तपिश नहीं डिगा सकी विकलांग वृद्ध का इरादा

Sat, 11 Apr 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 11 Apr 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
No heat was rising disabilities aged intended to deter

इरादे जिनके फौलादी, आदत जिनकी तूफानी... यह कहावत तीन दिन से ककोर मुख्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठे 82 वर्षीय विकलांग वृद्ध पर सटीक बैठती है। पीड़ित अपनों के द्वारा प्लाट व मकान हड़पे जाने से खफा होकर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा है। बावजूद इसके प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है।

विज्ञापन


 
बिधूना के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी 82 वर्षीय रामरतन दोनों पैरों से विकलांग है। इसके प्लाट पर उसके सगे भाई छोटे उर्फ राम कुमार ने साथियों छंगे उर्फ चंद्रप्रकाश, पुतान, लंबरदार निवासीगण पसुआ तथा भतीजे रामानंद, शिवम ने कब्जा कर बेघर कर दिया है।
विज्ञापन



रामरतन बताते हैं कि न्याय की गुहार लेकर जब वह एसडीएम व थानाध्यक्ष बिधूना के पास पहुंचा तो उसकी एक न सुनी गई। जनता दिवस और तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर डीएम से न्याय दिलाने की गुहार लगाई। बावजूद इसके उसकी फरियाद को अनसुनी कर दिया। अब वह भूख हड़ताल पर बैठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस प्रकरण में पूर्व में भी तीन बार एसडीएम बिधूना से जांच कराई जा चुकी है। भाईयों का आपसी मामला है। जिसमें अन्य भाईयों ने अपना हिस्सा बेंच दिया है। जिस पर पीड़ित को लग रहा है कि उसका हिस्सा बेंचा है तो इसके लिए पुन: जांच कराने को अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। माला श्रीवास्तव, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed