फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   no harm grom corona vaccine

नहीं है कोई खतरा, कोरोना वैक्सीन है सुरक्षित

Mon, 18 Jan 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
no harm grom corona vaccine
औरैया। कोरोना को हराने के लिए पहला कदम बढ़ाते हुए 16 जनवरी को वैक्सीन लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को 48 से 58 घंटे बीतने के बाद भी कोई समस्या नहीं हुई है। इससे लोगों में वैक्सीन के प्रति भ्रांतियां दूर हो गईं हैं। कोरोना योद्धाओं का कहना है कि लोगों को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।
विज्ञापन

जिले में तीन केंद्रों पर 300 में 267 स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीनेशन कराया था। कई लोगों में डर था कि वैक्सीन से बाद दिक्कत हो सकती है। लेकिन अभी तक इसका कोई दुष्प्रभाव सामने नहीं आया है। इससे स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य लोगों में भी खुशी है। स्वास्थ्य कर्मी लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित
अखिलेश कटियार ने बताया कि वैक्सीन लगवाए लगभग 48 घंटे से अधिक समय हो चुका है। अभी तक कोई परेशानी नहीं हुई है। आमजन की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए ही टीका लगाया जा रहा है। काफी टेस्टिंग के बाद सरकार ने वैक्सीनेशन के लिए अनुमति दी है। ऐसे में ये कैसे नुकसान दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम पोरवाल ने बताया कि वैक्सीन लगने के बाद वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। किसी प्रकार की समस्या नहीं है। लोगों द्वारा जो भ्रामक प्रचार किया जा रहा था, टीका लगने के बाद उससे पर्दा उठ चुका है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।
आकाश गुप्ता ने बताया कि कोरोना पर काबू के लिए वैक्सीनेशन अभियान में हिस्सा लिया। अभी तक कोई समस्या नहीं हुई है। कोरोना से निजात के लिए वैक्सीन जरूरी है। इसलिए सभी वैक्सीन जरूर लगवाएं।

सत्यपाल कटियार ने बताया कि टीका लगने के बाद मन में डर था कि कहीं कोई दिक्कत न आए। लेकिन 48 घंटे से अधिक बीत चुके हैं। किसी तरह की कोई समस्या नहीं हुई। बल्कि पहले से अधिक स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed