फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   no awas to applicable people

आवास और सरकारी योजनाओं से वंचित कई परिवार

Sun, 29 Aug 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
no awas to applicable people
आवास न मिलने की जानकारी देते शब्बीर। संवाद - फोटो : AURAIYA
सहार (औरैया)। ब्लाक की ग्राम पंचायत हरपुरा के मजरा पुरवा जैन में कई परिवारों के पास रहने के लिए अपनी छत तक नहीं है। वंचित लोग आवास के लिए वर्षों से आवेदन करते आ रहे हैं, लेकिन इन्हें कोरे आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

अफसरों की लापरवाही और उपेक्षा के कारण सरकार की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है। पुरवा जैन के कई परिवार ऐसे हैं, जो झोपड़ी और खुले आसमान में रहने पर मजबूर हैं। गांव के रामवीर पुत्र रामनाथ दोहरे ने बताया कि बारिश में उनका कच्चा मकान गिर गया। भाई के मकान में सामान रख दिया है। छप्पर और पन्नी डालकर गुजर बसर कर रहे हैं। कई बार आवास के लिए आवेदन किया। लेकिन उसे अफसरों से पात्र और अपात्र संबंधी कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

मोहम्मद शब्बीर पुत्र मोहम्मद नासिर खान ने बताया कि आवास आज तक नहीं मिला है। सुबोध कांत पुत्र शिवदत्त दोहरे ने बताया कि ग्राम प्रधान से लेकर ब्लाक के अधिकारियों तक कई बार चक्कर लगाए। गरीबी की दुहाई दी, लेकिन किसी ने छत दिलाने का प्रयास नहीं किया। सिर्फ आश्वासन देकर टरका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 से 40 परिवारों को जरूरत : प्रधान
ग्राम प्रधान हरपुरा राजू देवी ने बताया कि पंचायत के जितने भी वंचित परिवार हैं, उन्हें आवास व शौचालय का लाभ दिलाया जाएगा। परिवारों का ब्योरा भरकर उन्हें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। गांव में 30 से 40 परिवार ऐसे हैं, जिन्हें आवास की जरूरत है। इसके लिए वह ब्लाक से लेकर जिले तक प्रयास कर रही हैं।

ग्राम पंचायत स्तर पर अभी बहुत से लाभार्थी छूटे हैं। साइट के बंद के कारण फीडिंग नहीं हुई है। जिन गरीब परिवारों के बारिश में मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनकी रिपोर्ट लेखपाल बनाकर भेजेंगे। जल्द ही ग्राम विकास अधिकारी से मुख्यमंत्री आवास के लिए आवेदन करवाकर लाभ दिलाया जाएगा। - मुनीश कुमार, बीडीओ सहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed