{"_id":"6182c723f0fb937ada092a5e","slug":"nirikshan-cm-auraiya-auraiya-news-knp6620576142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई चूक नहीं होनी चाहिए : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई चूक नहीं होनी चाहिए : मंडलायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। केंद्र सहायतित योजना फेज-तीन के तहत मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास मुख्यमंत्री छह नवंबर को करेंगे। इसके अलावा कई अन्य परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर मंडलायुक्त और आईजी ने ककोर मुख्यालय पहुंचकर बुधवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद बैठक कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर व आईजी रेंज प्रशांत कुमार ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसपी अभिषेक वर्मा, अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
साथ ही सख्त लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने एसपी से मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न दिखने को निर्देश दिए। कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे सभी पुलिसकर्मियों को पूरी तरह से उनके कार्यों के प्रति जानकारी देकर सतर्कता बरतने के निर्देश जारी करें। अधिकारियों से कार्यक्रम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इससे पूर्व मंडलायुक्त ने हैलीपैड, स्टेज, पंडाल निर्माण को लेकर जानकारी ली। साथ ही निर्धारित समय सीमा तक सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी को कार्यक्रम में आने वाले व्यक्ति को बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश न देने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी को पूरे कार्यक्रम की रिहर्सल जरूर करने को कहा।
अलग से होगी पार्किंग
पार्किंग को लेकर आईजी ने एसपी को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में शामिल होने आए जनप्रतिनिधियों व लाभार्थियों व अन्य लोगों की गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही पार्किंग में पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम लगाया जाए। जिससे कि किसी को भी कार्यक्रम समाप्ति के बाद वाहन तलाशने में दिक्कत न हो।
तैनात होंगे 590 पुलिस कर्मी, दो कंपनी पीएसी
मुख्यमंत्री के 6 नवंबर को जिला आगमन को देखते हुए पुलिस सुरक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर 590 पुलिस कर्मचारियों के साथ दो कंपनी पीएसी चप्पे-चप्पे पर निगेहबानी करती नजर आएगी। वहीं आसमान से ड्रोन भी लगातार निगेहबानी करेगा। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ स्तर के कई अधिकारी तैनात किए जाएंगे।