फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Night vision cameras will be installed at the centers

Auraiya News: केंद्रों पर लगाए जाएंगे नाइट विजन कैमरे

Thu, 16 Nov 2023 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Night vision cameras will be installed at the centers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की ओर से दसवीं और 12वीं परीक्षाओं की तैयारी की जा रही है। फरवरी में परीक्षा संभावित है। केंद्रों पर जहां नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए नाइट विजन कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं, परीक्षा केंद्रों की दूरी के नियमों में भी बदलाव किया गया है।

परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र 12 किलोमीटर और बालिकाओं के लिए सात किलोमीटर दूर बनाए जाएंगे। शासन की ओर से जारी केंद्र निर्धारण नीति के अनुसार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं एवं दिव्यांग परीक्षार्थियों को यदि उनका स्कूल परीक्षा केंद्र बना है तो स्वकेंद्र की सुविधा दी जाएगी और ऐसा नहीं होने पर यथासंभव सात किलोमीटर दूरी तक के स्कूल का केंद्र आवंटित होगा। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण 28 नवंबर तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


-------

प्रश्नपत्र भी कैमरों की निगरानी में रहेंगे

परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्रों को रखने के लिए बनाए स्ट्रांग रूम की निगरानी रात में भी अच्छी तरह से करने के लिए स्ट्रांग रूम एवं प्रश्नपत्रों की डबल लॉक अलमारी की निगरानी करने के उद्देश्य से अच्छे क्वालिटी के नाइट विजन वाले सीसीटीवी कैमरे ही लगाए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने बताया कि इस समय केंद्र निर्धारण का काम चल रहा है जो 28 नवंबर तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed