फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Newly married woman jumps into river after dispute with husband, dies

Auraiya News: पति से विवाद के बाद नवविवाहिता नदी में कूदी, मौत

Tue, 05 Nov 2024 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman jumps into river after dispute with husband, dies
फफूंद। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मायके से अपने पति के साथ बाइक से ससुराल लौट रही नवविवाहिता ने रास्ते में पति से विवाद के बाद चलती बाइक से कूदकर पुल से सेंगुर नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। यह देख उसका पति बाइक समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन

फफूंद क्षेत्र के गांव जुआ निवासी लखमीचंद शंखवार की पुत्री कामिनी (22) अपने पति अमित शंखवार निवासी वंशी टोला इटावा के साथ रविवार को भाई दूज मनाने अपने मायके गांव जुआ आई थी। सोमवार शाम वह पति के साथ ससुराल जाने के लिए बाइक से निकली, जहां गांव बाहर निकलते ही उसकी पति से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

बाइक के सेंगुर नदी के जुआ पुल पर पहुंचते ही कामिनी ने बाइक से कूदकर नदी के पुल से छलांग लगा दी। पत्नी को नदी में कूदते देख उसका पति मौके से बाइक समेत भाग गया। इधर पुल पर मौजूद ग्रामीण महिला को बचाने के लिए नदी में कूद गए। किसी तरह उसे बेहोशी की हालत में निकाला। सीएचसी अजीतमल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कामिनी की 21 अप्रैल 2024 को शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की मां पुष्पा देवी ने बताया कि शादी के बाद से ही दामाद उसकी पुत्री से झगड़ा करता रहता था। इसकी शिकायत बेटी ने उनसे भी कई बार की। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed