{"_id":"6054e2258ebc3e8ca62a3b3b","slug":"newly-born-child-died-protest-auraiya-news-knp6186681105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत शिशु जन्म लेने पर काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत शिशु जन्म लेने पर काटा हंगामा
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव बिलराई निवासी गर्भवती ने शुक्रवार तड़के सीएचसी में शिशु को जन्म दिया। डॉक्टर ने शिशु को मृत घोषित कर दिया। इस पर प्रसूता के परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जांच के लिए सीएचसी अधीक्षक ने टीम गठित कर दी है।
गुरुवार शाम बिलराई निवासी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। महिला ने शुक्रवार तड़के बच्चे को जन्म दिया। महिला चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस पर प्रसूता और उसके परिजन बच्चे को निजी चिकित्सालय ले गए। वहां भी बच्चे को मृत बताया गया।
बाद में दिबियापुर सीएचसी पहुंचे परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा कर दिया। सीएचसी दिबियापुर के अधीक्षक डा. जितेंद्र यादव का कहना है कि जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। टीम में एक चिकित्साधिकारी, चीफ फार्मासिस्ट, बीपीएम शामिल हैं। टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।