{"_id":"620d4d2d0428204af86d391a","slug":"new-covid-ward-will-be-built-auraiya-news-knp681012220","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड रिस्पांस वार्ड के लिए 478 करोड़ स्वीकृत, मृदा परीक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड रिस्पांस वार्ड के लिए 478 करोड़ स्वीकृत, मृदा परीक्षण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला (औरैया)। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले के 22 अस्पतालों में आपातकालीन कोविड रिस्पांस पैकेज (ईसीआरपी) के अतिरिक्त वार्ड बनाए जाने हैं। यहां से भेजे गए प्रस्ताव के बाद शासन से इस मद में 478 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अब जिन स्थानों पर वार्ड बनने हैं, वहां के निर्माण स्थल का सर्वे शुरू करा दिया है।
शहर से लेकर ग्रामीण स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हों इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पतालों को अत्याधुनिक चिकित्सकीय संसाधनों से लैस करने के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से निपटने के लिए ईसीआरपी के विशेष पैकेज के तहत संक्रमितों के इलाज के लिए अलग से वार्ड बनाने का फैसला लिया है।
100 शैया जिला अस्पताल को मिला कर 21 स्वास्थ्य केंद्रों (आठ सीएचसी, 13 पीएचसी) में अतिरिक्त वार्ड बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि 22 अस्पतालों के लिए बजट मंजूर हो गया है। इसमें 100 शैया में 94.46 लाख, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर वार्ड बनाने के लिए 32.27 लाख व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 9.68 लाख रुपये से निर्माण कराया जाना है। इसके लिए विभाग के जेई राजन खन्ना ने सर्वे शुरू करा दिया गया है। सर्वे पूरा होते ही राजकीय निर्माण निगम द्वारा तेजी से निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
100 शैया अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर, बेला, अयाना, बिधूना, अजीतमल, अछल्दा, सहार, एरवाकटरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लहरापुर, सहायल, खानपुर, उमरैन, हरचंदपुर, याकूबपुर, भेदपुर, मोहम्दाबाद, पूर्वा सुजान, बधुआ, घसारा, रुरुगंज अस्पताल शामिल हैं।