{"_id":"5daa0a5b8ebc3e01767f6587","slug":"new-cng-vehicles-will-get-2500-to-5-thousand-cng-free-auraiya-news-knp520597688","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सीएनजी वाहनों को 2500 से 5 हजार की सीएनजी मिलेगी मुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सीएनजी वाहनों को 2500 से 5 हजार की सीएनजी मिलेगी मुफ्त
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। प्रदूषण से मुक्ति के लिए सीएनजी चलित वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से औरैया, इटावा एवं कानपुर देहात के नए सीएनजी वाहनों को मुफ्त में सीएनजी गैस मिलेगी। दिबियापुर एवं अकबरपुर में सीएनजी पंप संचालित कर रही टोरेंट कंपनी नए सीएनजी वाहनों एवं सीएनजी किट लगवाने वाले वाहनों को ढाई से पांच हजार रुपये तक की सीएनजी मुफ्त में देगी।
दिबियापुर में पहले सीएनजी पंप गेल द्वारा संचालित था। पिछले महीनों यह पंप टोरेंट कंपनी को दे दिया गया। सीएनजी चलित वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टोरेंट कंपनी ने फ्री में सीएनजी देने का फैसला लिया है। एजीएम मार्केटिंग एनएन तालुकदार एवं कंपनी अधिकारियों के अनुसार कानपुर देहात, औरैया, इटावा जिले में सभी मारुति, हुंडई, बजाज शोरूम से नए वाहन खरीदने पर लागू होगी। साथ ही, आरटीओ से अनुमोदित रेट्रोफिटमेंट (पेट्रोल चलित वाहनों में सीएनजी किट लगवाने) पर भी मान्य होगी। साथ ही पुरानी पेट्रोल कार में सीएनजी किट लगवाने पर 2500 रुपए की मुफ्त सीएनजी मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार वर्तमान औरैया के दिबियापुर एवं कानपुर देहात के अकबरपुर में सीएनजी उपलब्ध है। अगले महीने से इटावा एवं औरैया शहर में भी सीएनजी उपलब्ध होगी। बताया कि यह स्कीम 19 अक्टूबर से 15 नवंबर तक ही वैध रहेगी। बताया कि औरैया में लगभग एक हजार सीएनजी वाहन हैं। दिबियापुर के पंप से प्रतिदिन लगभग 3500 किलोग्राम सीएनजी की बिक्री होती है। इस स्कीम से जिले में प्रदूषण मुक्त सीएनजी चलित वाहनों की संख्या बढ़ेगी।