फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nephew dies of electrocution while cutting bamboo for aunt's funeral.

Auraiya News: ताई की अंत्येष्टि के लिए बांस काटने गए भतीजे की करंट से मौत

Wed, 22 Jul 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 22 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Nephew dies of electrocution while cutting bamboo for aunt's funeral.
फोटो-29-कमल सिंह। फाइल फोटो
अछल्दा(औरैया)। अछल्दा के साजनपुर गांव में मंगलवार रात बुजुर्ग ताई के निधन के बाद अंत्येष्टि के लिए बांस काटने गए भतीजे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिवार में एक साथ दो मौतों से परिजन बेहाल हो गए। ताई का अंतिम संस्कार रोक कर परिजन भतीजे का पोस्टमार्टम कराने चले गए। मामला गांव साजनपुर का है। यहां की चमेली देवी (80) का मंगलवार रात बीमारी के चलते निधन हो गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह उनका अंतिम संस्कार करने की तैयारी की गई। इसके लिए गांव के कुछ लोगों के साथ चमेली देवी का पारिवारिक भतीजा कमल सिंह (22) दोपहर करीब 12 बजे नहर पटरी पर बांस काटने गया था। ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जैसे ही उसने बांस को झुकाकर काटा, वहां ऊपर से निकली 11 हजार वोल्ट की बिजली की एचटी लाइन से बांस टकरा गया। इससे करंट उतरते ही कमल सिंह चपेट में आ गया।
मौजूद ग्रामीणों ने उसे गिरता देख बांस को अलग करते हुए संभाला। साथ ही परिजन को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों के साथ परिजन कमल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेजा।
इस घटना से गांव में शोक छा गया और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर पर चमेली देवी का शव छोड़कर कुछ परिजन कमल का शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना हो गए। कमल अविवाहित था और पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई अखिलेश, शिवनाथ सिंह, मोहर सिंह, मुरारी व मां गंगाश्री का रो-रो कर बुरा हाल रहा।

-----
शाम को किया ताई का अंतिम संस्कार
साजनपुर गांव में ताई के बाद भतीजे की मौत से मातम छाया रहा। इस बुरे समय से निपटने के लिए परिवार खुद को किसी तरह संभालता नजर आया। परिजन ने कुछ लोगों को कमल सिंह के शव के पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के कुछ सदस्य चमेली देवी के शव को लेकर इटावा जनपद के महेवा ब्लॉक के अंदावा की मड़ैया यमुना किनारे ले गए। जहां पर बुधवार शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

फोटो-29-कमल सिंह। फाइल फोटो

फोटो-29-कमल सिंह। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed