{"_id":"f659d5278da924dbe2e0ebd1c29ea206","slug":"nepal-peace-yagna-crowd-in-tragedy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल त्रासदी शांति यज्ञ में जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल त्रासदी शांति यज्ञ में जुटी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 29 Apr 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
जेसीज चौराहा स्थित काली माता मंदिर परिसर में हिंदु युवा वाहिनी अधिवक्ता संघ के बैनर तले नेपाल त्रासदी में काल के गाल में समाए लोगों की आत्मा शांति हेतु शांति यज्ञ में उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए हवन कुंड में आहुतियां डाली।
विज्ञापन
बुधवार को काली माता मंदिर पर सुबह 11:30 बजे लोगों का जमावड़ा लग गया। हिंदु वाहिनी अधिवक्ता संघ की ओर से आयोजित नेपाल त्रासदी में मृत हुए लोगों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं शांति यज्ञ में आहुतियां डालकर भगवान से उनकी आत्म शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन
संघ के जिलाध्यक्ष गौरव बाजपेई ने कहा कि दैवीय आपदा पर किसी का जोर नहीं है। ऐसी स्थिति में हम सबको तन, मन व धन से पीड़ित लोगों की मदद को आगे बढ़ना चाहिए। संघ की ओर से भी हर प्रकार की मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
जिला प्रभारी आरती नंदन तिवारी ने हिंदु समाज से संकट की इस घड़ी में मानवता का परिचय देने की अपील की। कहा कि संगठित होकर किया जाने वाला सहयोग सदैव मददगार साबित होता है।
जिला संयोजक श्रीकृष्ण दुबे कहा कि नेपाल में विनाशकारी आपदा से निपटने को चंदा एकत्रित करने व भूकंप पीड़ितों को भेजे जाने में सहयोग की अपेक्षा की।
शांति यज्ञ में संघ के जिला संयोजक विशाल परिहार, नगर अध्यक्ष मिंटू चौबे, हेमू चौबे, सूरज गुप्ता, लल्लू दुबे, डा.राजू अवस्थी, सुरेंद्र नाथ शुक्ला एडवोकेट, कोकी शुक्ला, पिंटू पाल एडवोकेट, दिनेश चौहान एडवोकेट, अनुराग तिवारी एडवोकेट, कपिल पांडेय एडवोकेट, अनुपम शर्मा एडवोकेट, पिंटू तिवारी एडवोकेट, मनीष दुबे आदि उपस्थित रहे।