{"_id":"5eda7da68ebc3e90a55e59f2","slug":"neither-the-district-hospital-was-sealed-no-staff-samples-were-taken-auraiya-news-knp5639240126","type":"story","status":"publish","title_hn":"लांड्री असिस्टेंट के कोरोना पॉजिटिव होने से बढ़ सकती चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लांड्री असिस्टेंट के कोरोना पॉजिटिव होने से बढ़ सकती चेन
विज्ञापन
चिचौली जिला अस्पताल के लांड्री असिस्टेंट के पद पर काम करने वाले कर्मचारी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से स्वास्थ्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। विभागीय अधिकारी इस मामले को दबाने में जुटे हैं।
लांड्री असिस्टेंट की जांच रिपोर्ट आए 48 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक न तो किसी स्वास्थ्य कर्मचारी के सैंपल लिए गए हैं और ना ही अस्पताल को सील करने की कोई प्रक्रिया अमल में लाई गई है।
गुरुवार को तीन लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जिला प्रशासन ने पुष्टि की थी। इसमें चिचौली जिला अस्पताल का लांड्री असिस्टेंट भी शामिल है।
शुक्रवार को लांड्री असिस्टेंट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर कोरोना संक्रमितों का ठीक से इलाज न होने पर नाराजगी जताई है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन
लांड्री असिस्टेंट द्वारा साफ किए गए कपड़ों को स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रयोग किया, वह लगातार चिकित्सकों और अन्य कर्मियों के संपर्क में भी रहा। इससे स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना संक्रमण को लेकर भय बना हुआ है।
वहीं, अस्पताल सूत्रों की माने तो लांड्री असिस्टेंट को 26 मई को जुकाम हुआ था। तब अस्पताल के चिकित्सक ने बुखार की दवा दी। इस बीच वह अपने घर मैनपुरी गया और वापस काम पर लौटा।
लेकिन आराम न मिलने पर लांड्री असिस्टेंट ने एक जून को अपनी कोरोना की जांच कराई और तीन जून को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बीच लगभग अस्पताल के सभी कर्मचारी व चिकित्सकों के बीच उसका उठना बैठना रहा।
उधर, जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों व डॉक्टरों की जांच के लिए सैंपलिंग कराई गई है। साथ ही मैनपुरी प्रशासन को भी इस बारे में पत्र लिखा गया है।