{"_id":"68b9cebb2ab1ddc528055f52","slug":"neighbor-arrested-in-case-of-youths-death-auraiya-news-c-211-1-aur1009-131058-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: युवक की मौत के मामले में पड़ोसी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: युवक की मौत के मामले में पड़ोसी हिरासत में
Thu, 04 Sep 2025 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
औरैया। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पड़ोसी को देर रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंच। लेकिन परिजनों ने अभी तक मामले में तहरीर नहीं दी है।
गांव गढि़या बख्शीराम निवासी विनोद कुमार दोहरे (32) बुधवार रात करीब सवा नौ बजे शराब का क्वार्टर लेकर छत पर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक युवक ने आवाज देकर पड़ोसी को बुलाया। दोनों मिलकर शराब पी। इसी बीच विनोद की मां व पड़ोसी की पत्नी भी अचानक छत पर आ गई। दोनों को शराब पीते देख वो छत से नीचे ले जाने लगी, इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ लिया। खींचतान में विनोद पड़ोसी की करीब तीन फिट नीचे छत पर सिर के बल जा गिरा।
पड़ोसी उसे नीचे लेकर पहुंचा। वहां एंबुलेंस को कॉल की। इसी दौरान विनोद ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे मृतक के चाचा ने साथ में शराब पीने वाले पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रात में दबिश देकर पड़ोसी को हिरासत में ले लिया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।