फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   nehar bridge block due to jam

दिबियापुर में नहर पुल पर पूरी रात जाम से जूझे आस्थावान

Sun, 20 Jun 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
nehar bridge block due to jam
दिबियापुर (औरैया)। गंगा दशहरा पर औरैया समेत आसपास के जिलों से कन्नौज में गंगा स्नान के लिए जाने वालों की भीड़ के कारण शनिवार रात रेलवे फ्लाईओवर से लेकर नहर पुल तक जाम लगा रहा। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात लगभग दो बजे यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम तकरीबन आठ बजे रेल फ्लाईओवर से लेकर नहर पुल तक भीषण जाम लग गया। जाम के कारण दोनों ओर काफी दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। फफूंद चौराहा, नहर बाजार, रेल फ्लाईओवर पर पुलिस बल ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। रात लगभग दो बजे तक जाम की यही स्थिति रही। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका। थाना पुलिस के अनुसार रविवार को गंगा दशहरा होने के कारण श्रद्धालु कन्नौज गंगा में स्नान करने के लिए जा रहे थे। इसके कारण जाम लगा रहा।
विज्ञापन

बड़े वाहनों को दिबियापुर से बाहर खड़े करने की मांग
दिबियापुर (औरैया)। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार दुबे से भेंट कर व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की। व्यापारियों ने नो इंट्री के समय बड़े वाहनों के बहेड़े वाली पुलिया तक खड़े होने का भी मुद्दा उठाया। बताया कि दिबियापुर में बड़े वाहनों की नो इंट्री सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक है। इस बीच बेला की ओर से आने वाले बड़े वाहन दिबियापुर की सीमा पर रुकने के बजाय बहेड़े वाली पुलिया तक आकर खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं घरों के आगे बड़े वाहन खड़े हो जाने से व्यापारियों को परेशानी होती है। उन्होंने वाहनों को दिबियापुर की सीमा से बाहर खड़े कराने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार दुबे ने समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय, महामंत्री राजा भैया सोनी, कोषाध्यक्ष नवीन गणेश पोरवाल, संजीव गुप्ता, ब्रजेश सोनू यादव, अजय पोरवाल, अशोक राजपूत आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed