फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Naqab goods and cash stolen from two houses

Auraiya News: दो घरों में नकब सामान व नकदी चोरी

Tue, 26 Sep 2023 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Naqab goods and cash stolen from two houses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के हनुमंतपुर में सोमवार रात चोरों ने मकानों में सेंध लगाकर करीब एक लाख रुपये की चोरी की। सुबह जानकारी होने पर गृहस्वामियों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
हनुमंतपुर निवासी अवधेश ने बताया कि सुबह जब वह उठा तो उसके कमरे से लेकर पीछे की दीवार तक सामान बिखरा पड़ा था। बाहर जाकर देखा तो बाहरी हिस्से की दीवार में सेंध लगी थी। बक्से में रखी 10 हजार की नकदी व बर्तन के साथ अनाज की बोरियां गायब थी। वहीं गांव के अरविंद के घर पर भी चोरों ने सेंध लगाकर हाथ साफ किया। दो घरों में एक साथ सेंध लगाकर की गई चोरी की जानकारी पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। दोनों घरों में जांच कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

अरविंद ने पुलिस को बताया कि चोर उसके घर से करीब 10 हजार की नकदी व 50 हजार कीमत का सामान चोरी कर ले गए हैं। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article